ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

103 आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण,नही मिली कोई अनियमितता।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड के सभी 103 आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत्त बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर का शनिवार को भौतिक सत्यापन किया गया।यह सत्यापन प्रखण्ड के पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया। बीडीओ राकेश सहाय ने एक पत्र जारी करते हुए केन्द्र के सभी सेविका व सहायिका को केन्द्र खुला रखने व बच्चों को स्वेटर पहनाकर रखने का निर्देश जारी किया गया था। बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि आज आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में प्रखण्ड के सभी केन्द्र खुला मिले साथ हीं सभी केन्द्रों पर स्वेटर पहने बच्चे भी उपस्थित पाए गए। महिला पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम ने भी प्रखण्ड के कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। केन्द्र के निरीक्षण में कोई अनियमितता नही मिले ।उधर कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने भी पंचायत के सभी तीन केन्द्र कांडी, नैनाबार व ढबरिया का निरीक्षण किए।मुखिया ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में सभी केंद्र खुले मिले तथा सभी केन्द्रों पर बच्चे उपस्थित थे।मुखिया ने सभी बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किए व सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किए।मौके पर उप मुखिया दिलीप राम,विनोद मेहता , पप्पू कुमार जिब्रील खान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post