ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- कांडी-गढ़वा जिला के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीस मनोज प्रसाद पूरे परिवार के साथ सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ  पहुँचे। उन्होंने पूरे परिवार के संग भगवती मन्दिर के साथ अन्य सभी मंदिरों माता लक्ष्मी,काली,साक्षी गणेश,भैरो ,सूर्य मंदिर ,बजरंग बली मन्दिर ,शिव व नंदी महाराज के मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना किए।पुजारी नीतीश पाठक ने सभी मंदिरों में पूजा अर्चना सम्पन्न कराए।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीस  ने इस स्थल को जिला का उत्कृष्ट व रमणीक पर्यटन स्थल बताया।उन्होंने कहा कि इस रमणीक पर्यटन स्थल का और चहुमुखी विकास आवश्यक है। सभी को इस स्थल के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। इस स्थल का पूर्ण विकास हो जाने के बाद यह गढ़वा जिला का अदित्य पर्यटन स्थल के श्रेणी में होगा। माँ सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से माता का चुनरी व स्थल का मोमेंटो देकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया।समिति की ओर से आगामी महायज्ञ के दौरान सतबहिनी झरना तीर्थ आने का आमंत्रण किया गया।

मौके पर बीडीओ राकेश सहाय, एसआई रौशन राम,सिविल कोर्ट नाजिर दीपक कुमार, सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा,विभूति नारायण द्विवेदी,सुदर्शन तिवारी,महेन्द्र कुमार,धीरज कुमार पूरी ,सुखदेव प्रसाद गुप्ता,अनिल पाल सहित कोर्ट के कई कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post