ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज के संपन्न लोग आये आगे-जाने क्यों?

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र  में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज के संपन्न लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा “उदय” के तत्वावधान में कांडी प्रखंड के बलियारी गांव स्थित ठाकुर बाड़ी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी सह किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के सचिव आनंद प्रकाश दुबे द्वारा करीब 500 असहायों, बुजुर्गों एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ नजर आया। इस अवसर पर आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि भीषण ठंड के इस दौर में यदि कोई व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार दूसरों की मदद करता है तो यह सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि किसी को ठंड से राहत पहुंचाना पुण्य का कार्य है और इससे समाज में आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना मजबूत होती है।उन्होंने समाज के सभी संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे आकर असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। कंबल वितरण कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post