ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मद्धेशिया हलवाई समाज की ओर से कांडी क्षेत्र वासियों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का किया गया आयोजन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले कांडी प्रखंड मुख्य बाजार स्थित संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की जयंति के उपलक्ष्य में मध्यदेशीय हलवाई समाज, कांडी  बाजार में डॉ. अनिल साह (संगबरिया वाले) के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को एक विशाल नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहला का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण व मजदूर लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समय पर आंखों की जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करना था।जांच शिविर का आयोजन कांडी के मेन बाजार स्थित महावीर मंदिर के पास किया गया।


समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बड़ी संख्या में मरीजों की नेत्र जांच की गई। जेनरल जांच -150 रुपए लिया गया, मोतियाबिंद के लिए 30 रुपए,,व चश्मा के लिए 70 रूपए लिया गया। मरीजों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं ।शिविर में जांच के बाद मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था गढ़वा के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में की गई है। राधिका नेत्रालय पहले भी ऐसे कई सफल नि:शुल्क शिविरों का आयोजन कर चुका है, जहां मरीजों को मुफ्त इलाज, भोजन और चश्मा प्रदान किया जाता है। शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक प्रसाद, महामंत्री, राजेश कुमार,सुनिल प्रसाद, संरक्षक गरीबा,साव , राजाराम साव, विजय प्रसाद,रामनाथ प्रसाद, विजय कुमार, रामलखन प्रसाद, संजय प्रसाद, सोहर  प्रसाद, रामकिशोर प्रसाद, यमुना साव,प्रसाद ,शशि प्रसाद, संतोष कुमार, अमित प्रकाश, रामाकांत,उदय प्रसाद, आनन्द प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद, सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वही मद्धेशिया हलवाई समाज के मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अनिल साह गढ़वा में एक जाने-माने चिकित्सक हैं और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इस तरह के शिविर जिले के गरीब और जरूरतमंद लोगों को नेत्र रोगों से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी अपनी आंखों का इलाज कराने से वंचित न रह जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post