गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी पंचायत के हरिगावां मैदान पर गुरुवार को स्व. रामप्रसाद सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा फाइनल मुकाबला खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मोरबे बनाम घटहुंआ के बीच खेला गया। मोरबे के टीम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। मोरबे की टीम निर्धारित 14 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जिसमें सिद्धू ने 39 बॉल में 75 रन बनाए, और बाबू ने 10 बॉल में 23 रन बनाए।जवाबी पारी खेलने उतरी घटहुंआ की टीम ने 158 रन का पिछा करते हुए 9वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट के विजयी टीम मोरबे को 21,000 रुपए नगद और ट्रॉफी मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दी गई। वहीं उपविजेता घटहुंआ टीम को 11,000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी दी गई। इस मैच का आयोजन कर्ता स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह के पुत्र सह मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह के द्वारा कहा गया कि इस मैदान पर यह पांचवा मुकाबला है और यह क्रिकेट टूर्नामेंट प्रति वर्ष कराई जाएगी। वहीं मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने ग्रामीण एवं खिलाड़ियों को संबोधन किया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैदान को और बेहतर बनवाया जाएगा, और अगले मैच से पहले यहां पर चापाकल भी लगवा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने कार्यकाल में विधायक मद की राशि हो या अन्य सरकारी फंड उसे पारदर्शिता के साथ खर्च करूंगा। कहा की झारखंड में जितने भी विधायक हैं उन सभी से मैं अधिक काम करुंगा। वहीं मैच में अंपायर का काम राजा सिंह एवं पिकू के द्वारा किया गया। और कमेंट्री पंकज मिश्रा एवं स्कोर का काम विकास सिंह ने किया। वहीं तारीक नवाज के द्वारा मोरबे की ओर से अरविंद पांडे के द्वारा बेहतर बौलिंग किए जाने पर 1000 रुपए का पुरस्कार दिया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम, शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम , घटहुंआ कला मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, विधायक प्रतिनिधि अतिश सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, शिवप्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, ललित पांडे, जितेंद्र सिंह,बीडीसी रघुनंदन शर्मा,शिव प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे।
