ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस धूमधाम से मनाया आखिर कहां आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'सुशासन दिवस' धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस समारोह के दौरान डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कांडी नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शशिरंजन दुबे को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रवंशी ने कहा, "शशिरंजन दुबे जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से प्रखंड में पार्टी और संगठन को नई धार मिलेगी। उनके नेतृत्व में विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।"इस दौरान उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को सुशासन दिवस की बधाई दी और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों पर चर्चा की।


इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य रूप से रामलाला दुबे, मणिकांत सिंह, लखन चंद्रवंशी, ललित बैठा, सुबोध वर्मा, अजय सिंह, कैलाश बिहारी सिंह, भोला मेहता, अंजू देवी, सरोज देवी, रविन्द्र चन्दवंशी, सीताराम तिवारी, चन्द्रमा यादव, मोती यादव, दीपक शुक्ला, बसंत पासवान, अरुण चन्द्रवंशी, सहेन्दर गुप्ता, लखन गुप्ता, रामजन्म प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post