ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ।

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।



कलवारी, बस्ती - देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से विभूषित श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी के अगौना अवसर पर अगौना में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े ही धूम धाम से मनाया और उनके बनाए हुए पद पर चलने का संकल्प लिया ।


भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी के पूर्व संध्या पर बहादुरपुर विकास खंड में स्थित हिंदी जगत के महान कवि श्री आचार्य राम चंद्र शुक्ल जी के जन्म स्थली पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया स्वच्छता अभियान भी चलाया गया


पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य, सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाईं। उनके अटल इरादे परमाणु बम का परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने की शुरुआत की थी। जयंती समारोह में अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।


इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, लल्लू गिरी, डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी, शिव कुमार दूबे, शिव कुमार यादव, रूप नारायण गौड़, दिनेश पांडेय, पवन कुमार चौरसिया, दिवाकर विक्रम सिंह, सचिन कन्नौजिया, संतोष सिंह, लालकृष्ण उपाध्याय, जगजीवन अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्तागण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post