ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पंडित महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती समारोह आयोजित किया गया।

 





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद।आज 25 दिसंबर 2025 को औरंगाबाद जिले के सम्राट भवन में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय रहे। कार्यक्रम का आयोजन चाणक्य परिषद की ओर से किया गया। कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के जाने-माने वख्याति प्राप्त अनेक विद्जन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने मूलत हिंदू समाज की एकता पर बल दिया एवं सामाजिक सद्भाव रखने की बात कही। औरंगाबाद जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी रामानुज पांडे ने जिले के सभी प्रेस एवं मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं वितरण को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता भाजपा के जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, समकालीन पत्रिका के संपादक डॉ सुरेन्द्र मिश्रा, शिक्षक नेता सह संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post