ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पतीला पंचायत में भाजपा का 'अटल बूथ' कार्यक्रम हुआ संपन्न।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र ग्राम पअंतर्गत पतीला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी 'रक्षा 25 से 25 तक' अभियान के अंतर्गत, कांडी मंडल के अधीन पतीला पंचायत के पतीला ग्राम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रखा गया था।

कार्यक्रम का नेतृत्व हनुमान मंदिर के पुजारी एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पुजारी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर, 25 समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ संख्या 129 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। इस कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे का भव्य स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम स्थल पर उस समय उत्साह और बढ़ गया। पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर, मुखिया संघ (पतीला) के अध्यक्ष अमित दूबे जी ने भी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, विजय पांडेय, राजकुमार, चंदन पाण्डेय, दीपक, समद अंसारी, और बबलू सिंह सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post