ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है।


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।






औरंगाबाद। आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 जिला पदाधिकारी औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए आमजनों, विशेषकर गरीब,असहाय एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को औरंगाबाद शहर के सदर अस्पताल, रमेश चौक, रमाबांध बस स्टैंड, दानी बीघा पार्क, जामा मस्जिद, नावाडीह पार्क, सिन्हा कॉलेज मोड़, धर्मशाला मोड़, ओवर ब्रिज सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाया गया। अलाव की यह व्यवस्था शाम एवं प्रातः काल में विशेष रूप से की जा रही है। ताकि ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं नगर निकाय को निर्देशित किया गया है। शीतलहर की अवधि तक नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।तथा आवश्यकतानुसार स्थलों की संख्या में वृद्धि भी की जाए। साथ ही, ठंड से बचाव के लिए अन्य आवश्यक उपायों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।


जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उपर्युक्त स्थलों पर अलाव व्यवस्था का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अलाव की निरंतरता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता का जायजा लिया गया। साथ ही सड़कों, बस स्टैंडों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से सर्वाधिक प्रभावित गरीब, असहाय, बेघर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर की अवधि तक इस प्रकार की राहत व्यवस्था को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post