ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

थाना कलवारी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।



 

 ATH NEWS 11:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती * अभिनन्दन* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती * श्यामकांत* के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कलवारी * संजय सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कलवारी * गजेन्द्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में थाना कलवारी पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण:* 

दिनांक 25.12.2025 को वादी श्रीमती सीता देवी पत्नी स्व0 छैल बिहारी साकिन गौरा गूजर पो0 ब्राहिमपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना कलवारी पर सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री प्रीती रंजन को उसके पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना कलवारी पर *मु0अ0सं0 237/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।


 *गिरफ्तारी का विवरण:* 


आज दिनांक 26.12.2025 को श्रीमान थानाध्यक्ष कलवारी महोदय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दहेज हत्या के आरोपी *सतीश चन्द्र पुत्र मयाराम साकिन उमरिया (गायघाट) थाना कलवारी जनपद बस्ती* को गायघाट बाजार से  गिरफ्तार किया गया।


 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :* 


 सतीश चन्द्र पुत्र मयाराम साकिन उमरिया (गायघाट) थाना कलवारी जनपद बस्ती 


 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 

01.थानाध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह 

02. हे0का0 रविन्द्र सिंह यादव 

03. का0 अवधराज यादव 

थाना कलवारी जनपद बस्ती

Post a Comment

Previous Post Next Post