ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अन्तर्गत महिलाओं को मिला आर्थिक सहायता।

 





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद । 24 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिला आर्थिक संबल औरंगाबाद जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोर्स के तहत चयनित 15 पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को ₹10,000 प्रति महिला की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


यह सहायता राशि महिलाओं के बैंक खातों में RTGS/NEFT के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई, जिससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सकी।इस अवसर पर लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग लघु उद्योग एवं स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु करेंगी। महिलाओं द्वारा सिलाई कार्य, ब्यूटी पार्लर, छोटी दुकान, सब्जी-फल विक्रय, अगरबत्ती निर्माण एवं हस्तशिल्प जैसे कार्यों की योजना साझा की गई। महिलाओं ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी  अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक जीवन, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने महिलाओं को इस राशि का सही एवं योजनाबद्ध उपयोग करने तथा अपने व्यवसाय को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भविष्य में भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पीड़ित महिलाओं को कंबल का वितरण भी किया गया, जिससे शीतकाल में उन्हें राहत मिल सके। यह मानवीय पहल जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधन केंद्र के प्रशासक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों द्वारा योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं को अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत किया गया यह प्रयास औरंगाबाद जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि वे समाज में आत्मसम्मान के साथ अपनी पहचान भी स्थापित कर सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post