संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-दिनांक-26/10/2025 को वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी पुत्री बाजार गई हुई थी, काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नही आई। तब थाना आकर आवेदन दिए। इस संबंध में टिकारी थाना कांड संख्या-453/25, दिनांक-26/10/2025, दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। थानाध्यक्ष टिकारी थाना द्वारा आसूचना संकलन कर अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
बिठल बिन्द उर्फ रविन्द्र कुमार,पि० पुकार बिंद, सा० अजमलगंज, थाना परैया, जिला गया। हत्या प्रयास के कांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक-10/12/2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनके वोरबेल से पानी भरा जा रहा था, उसी समय रामाधार सिंह अपने सहयोगियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर इन्हे बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
इस संबंध में गुरुआ थाना कांड सं0-426/25, दिनांक-10/12/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गुरुआ थाना द्वारा लंबित कांडो में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के अंतर्गत इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
रामाधार सिंह, पि० स्व० मुगेश्वर सिंह, सा० टिकारी, थाना गुरूआ, जिला गया।
