रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।
सासाराम /रोहतास:- नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के समीप नो इंट्री में प्रवेश किए अनियंत्रित डंपर ने डीएसपी सासाराम दो की स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी। घटना में डीएसपी दो की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय डीएसपी कुमार वैभव व उनके अंगरक्षक स्कार्पियो पर सवार थे। घटना में डीएसपी व उनके अंगरक्षक बाल-बाल बचे। वहीं घटना में डीएसपी की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।
डीएसपी ने बताया कि वे तकिया पुल के रास्ते करगहर मोड़ पर पहुंचे थे। तभी गलत साइड से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित डंपर ने साइड से उनके स्कार्पियो में टक्कर मारा। जिसमें स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त की है। बताया कि नो इंट्री में क्यों व कैसे भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।
वहीं लोगों में चर्चा थी कि शहर के चारों ओर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है। फिर भी डंपर जैसे वाहन कैसे प्रवेश कर रहे हैं। कहा कि पुलिस की वाहन सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की हालत आसानी से समझा जा सकता है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि धक्का मारने वाले डंफर पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए कागजात मांगे जाते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त डंपर को शहर में प्रवेश करने के लिए अनुमति दी गई थी, ऐसा वाहन मालिक द्वारा बताया गया है।
