ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद में हत्या के प्रयास में 07 अभियुक्त भये गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक-16/05/2021 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनका पुत्र घर का जरूरी का सामान लाने दुकान जा रहा था, इसी दौरान राकेश पाल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से मारकर इनके पुत्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड सं0-224/21, दिनांक-16/05/2021 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 मुफस्सिल थाना द्वारा लंबित कांडो में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के अंतर्गत इस कांड में संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  पता :-

राकेश पाल, पि० नंदलाल पाल, विशाल पाल,सोनु कुमार, दोनों पि० सुरेन्द्र पाल, सुरज कुमार,पि० शम्भु प्रसाद, मुरारी प्रसाद,पि० रामचन्द्र प्रसाद,अभिषेक कुमार पि० मुरारी प्रसाद, गौतम कुमार,पि० रामचन्द्र साह, सभी सा० भदेजा, थाना मुफस्सिल, जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post