संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 13/01/2026 को मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गयाजी बिहार के निर्देशन में ‘डी’ समवाय, सलैया गयाजीके निरीक्षक सामान्य अनुज कुमार पाठक के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल(SSB)एवं जिला पुलिस- गया जी (थाना–भदवार) के साथ पननवा टांड के घने जंगलो में नक्सलियों द्वारा हथियार एवं गोलाबारूद छुपाए जाने की आसूचना के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान रबदी पहाड़ी(पननवा टांड जंगल क्षेत्र) से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 30 इंच बैरल 12 बोर तथा 1.5 फीट .315 mm साइज के दो देशी हथियार बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी हथियारों को थाना- भदवार, जिला – गयाजी (बिहार) को विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है
