ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

12 किलो की मूली बनी किसान मेला में आकर्षण का केंद्र।




सासाराम:- मकर संक्रांति के अवसर पर जिला मुख्यालय सासाराम स्थित आदर्श कुशवाहा सब्जी मंडी, भारतीगंज करपूरवा में आयोजित किसान मेला लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में किसानों द्वारा उगाई गई विशाल और अनोखी सब्जियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सब्जी प्रदर्शनी में मूली, कोहड़ा, हरा धनिया, टमाटर सहित कई सब्जियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें करीब 12 किलो वजनी मूली सबसे ज्यादा चर्चा में रही। किसान मेला के कोषाध्यक्ष कमलेश महतो ने बताया कि यह आयोजन पिछले 30 वर्षों से लगातार हो रहा है और इस बार 36 प्रकार की सब्जियां प्रदर्शित की गईं। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक व जैविक खेती से जोड़ना और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना है। लोगों ने इसे अनोखा अनुभव बताया, वहीं किसानों ने बेहतर उत्पादन का श्रेय सही खेती पद्धति को दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post