ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कण्ट्रोल फाउंडेशन की टीम ने वृद्धाश्रम में बांटे चूड़ा-तिलकुट व कंबल।




सासाराम :-शहर के आदमापुर स्थित सहारा वृद्धाश्रम में  जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कण्ट्रोल फाउंडेशन की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के बीच चूड़ा, गुड़ और तिलकुट का वितरण किया गया। साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद वृद्धों को कंबल भी प्रदान किए गए।

संस्था के इस मानवीय प्रयास से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भावुक हो उठे और आंखों में आंसू लिए संस्था के सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनापन और सहारा महसूस होता है।

मौके पर संस्था के राज्य निदेशक संजय कुमार, जनपद अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सरदार हरमीत सिंह, चंदा देवी, धनजी कुमार, ब्रह्मा कुमार, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, राजू कुमार, कमलजीत सिंह, भगवान सिंह, अमित सिंह, विवेक कुमार, हरेराम गुप्ता, हरे कृष्णा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों की सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post