संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक-13/01/2026 को गया पुलिस को सूचना मिली कि भदवर थानान्तर्गत ग्राम रबदी पहाड़ी में नक्सलियों की गतिविधि देखी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में भदवर थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं एस०एस०बी० के पदाधिकारी कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन करते हुए उन्हे विशेष छापेमारी तलाशी अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा रबदी पहाड़ी में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान रबदी पहाड़ी के जंगली क्षेत्रों में दो पहाड़ी के बीच बोरा में लपेटकर छुपाया हुआ 01 बंदुक एवं 01 देशी बंदुक बरामद किया गया। इस संबंध में भदवर थाना कांड सं0-04/26, दिनांक 13/01/2026, दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस बरामदगी से नक्सली गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। सुरक्षा बलों की सतर्कता और प्रतिबद्धता के चलते ऐसी प्रभावी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।
बरामद सामान :-
* बंदुक - 01
* देशी बंदुक - 01
