ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

असहाय गरीब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच 240 कम्बल का किया गया वितरण ।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत  पतरिया पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने अपने सभी वार्ड सदस्यों के साथ एवं पंचायत सचिव संतोष सिंह व युवा समाजसेवी बाबू खान ने सभी वार्डो में गरीब व असहाय महिला पुरुषों के बीच 240 कम्बल का वितरण किए । मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि प्रखण्ड कार्यालय से 140 कम्बल प्राप्त हुआ था। मुखिया ने अपने स्तर से 100 कम्बल और मिलाकर पंचायत में लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को कम्बल का लाभ मिल सके। कम्बल का लाभ लेने वालों में ओम प्रकाश राम , सारो कुंवर , लाला रजवार ,गीता देवी , करमी देवी , श्यामलाल राम , कवलपतिया कुंवर ,जितनी देवी ,कुंडल पासवान , लल्लू राम ,विदेशी रजवार सहित अन्य कई लोग शामिल हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post