ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का किया गया आयोजन आखिर कहां आइए जानते हैं खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड वित्त में रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को सोनभद्र आदर्श इण्टर कॉलेज कांडी में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि यह हड़ताल जांच के नाम सभी शिक्षण संस्थानों को विभाग द्वारा जान बुझ कर परेशान किया जा रहा है। जिसके कारण सभी महाविद्यालय कर्मी शैक्षिक एकदिवसीय हड़ताल में रहें। हड़ताल पर जाने वाले कर्मी  आशुतोष कुमार मिश्रा,बबन पाण्डेय,इसरार आलम, प्रोफेसर रेखा कुमारी, अलखनाथ तिवारी, जंग बहादुर यादव ,विश्वनाथ राम, पंकज पांडेय ,विकास प्रजापति ,सतीश कुमार, मनोज राम, इत्यादि कई लोगों का नाम शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post