ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

6 वर्षीय मासूम के अपहरण की कोशिश भई नाकाम, ग्रामीणों ने दौड़ाकर चपेटा आरोपी को.





महराजगंज, 14 जनवरी 2026।जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर ग्राम सभा में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 6 वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा राजा ग्राम सभा निवासी राज चौहान पुत्र गुड्डू चौहान (उम्र लगभग 6 वर्ष) को भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा राजा निवासी अनंत प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति, हाल मुकाम सेमरा राजा, बहला-फुसलाकर लेकर भागता हुआ देखा गया। घटना स्थल सिसवा राजा नहर की पटरी के पास का बताया जा रहा है, जहां से आरोपी बच्चे को उठा ले गया था।

बच्चे को ले जाते देख ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति को देखते हुए आरोपी और बच्चे को ग्राम प्रधान राम नगर के घर सुरक्षित रखा गया और तत्काल इसकी सूचना सदर कोतवाली महाराजगंज को दी गई।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाल महाराजगंज तीन पुलिस गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की तथा पीड़ित बच्चे के परिजनों से भी बातचीत की। बताया गया कि सिसवा राजा का टोला रामनगर सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है, जबकि सिसवा राजा गांव भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित है, जिसको लेकर क्षेत्राधिकार का भी उल्लेख किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी के पास से एक छोटा चाकू और रस्सी भी बरामद की गई है, जिससे उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सदर कोतवाल द्वारा आरोपी को विक्षिप्त (मानसिक रूप से अस्वस्थ) बताते हुए अपहरण करता को बचाने में लगे हुए थे। जबकि कोतवाली थाने से तीन गाड़ी भरकर पुलिस आई थी। दोनों बच्चों को सदर कोतवाली शिकारपुर पुलिस चौकी पर ले जाया गया।

सदर कोतवाल ने पीड़ित बच्चे के परिजनों से कहा कि वे थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दें, ताकि विधिक कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और गांव-देहात में बढ़ती सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

       प्रभारी महराजगंज 

            कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post