ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भारतीय सेवा दल के जिलाध्यक्ष बने आनंद मिश्र मनीष।

  


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।






औरंगाबाद। आज दिनांक 12/01/2026 भारतीय सेवा दल ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वार्षिक बैठक एवं दही-चूड़ा सहभोज का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय सेवा दल के केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु मिश्र रौशन, केंद्रीय प्रभारी सचिव सह कोषाध्यक्ष नंदिता सिंह, केंद्रीय संयोजक राजू सिंह, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य शिवम पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह,पूनम गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता गुप्ता, महिला पतंजलि योग समिति की जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।


मुख्य अतिथि रामानुज पाण्डेय ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को सनातन धर्म के उदारता एवं विशालता से परिचय कराया सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय सेवा दल के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की कहा कि संस्था विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रही है। उन्होंने भारतीय सेवा दल के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की। भारतीय सेवा दल के केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु मिश्र रौशन ने कहा की युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। स्वामी जी ने अपने जीवनकाल में धर्म व देश के लिए जो कार्य किया वह अतुलनीय है। 

केंद्रीय कोषाध्यक्ष नंदिता सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष थे, जिनके कारण भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा। राष्ट्र एवं धर्म के लिए उनका बड़ा योगदान रहा है। राकेश कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए रीता कुमारी, आनंद मिश्र मनीष को जिलाध्यक्ष, सोनम सिंह को जिला सचिव एवं कुंदन कुमार वर्मा, राजकुमार गुप्ता को रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष नामित किया गया। तथा कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सदस्य सुमन अग्रवाल ने किया। 


इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित मुफ्त शिक्षा शिविर के बच्चे भी उपस्थित रहें। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, औरंगाबाद सेवा शिविर के रामप्रकाश सिंह, पूर्व उपप्रमुख देव मनीष पाठक, अधिवक्ता व साहित्यकार प्रभात बंधुल्या, राजद महिला जिलाध्यक्ष सुमन सिंह, जेडीयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशिकांत,भारतीय सेवा दल सदस्य अमित कुमार लड्डू, अंशु राज सिंह, आकृति, सुजाता गुप्ता, मनीषा गुप्ता सहित संस्था के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post