गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11 :- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में देश के 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, में भव्य झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह 26 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें माननीय प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। समारोह में प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी,सभी जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के प्रति आस्था और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जाएगा।प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस शुभ अवसर पर समय पर उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं।
निवेदक: प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी,,
प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, कांडी
