ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया जी जनपद में बौद्ध महोत्सव का कालचक्र मैदान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP:-23/1/2026 को बोधगयाजी में बौद्ध महोत्सव' का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ कर विश्व शांति और ज्ञान की भूमि बोधगया के कालचक्र मैदान में आज 'बौद्ध महोत्सव' का विधिवत आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी एवं माननीय पर्यटन मंत्री बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित करने के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंच बौद्धमहोत्सव के बारे में जानकारी देने के बाद, केंद्रीय मंत्री बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री ने राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाओं और बोधगया के अंतरराष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। ​कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से गया जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त, एडीएम और सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बुद्ध के संदेशों को जीवंत करेंगे।


भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में आयोजित इस महोत्सव ने न केवल आध्यात्मिक शांति का संदेश दिया, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश की।


बोधगया में 'बोधमहोत्सव' का भव्य आगाज आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बोधगया गयाजी। विश्व शांति और करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध की तपोभूमि पर तीन दिवसीय 'बोधमहोत्सव' का शानदार शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम  गयाजी  जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने  उनके कुशल नेतृत्व में प्रशासन ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की थीं, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक यादगार अनुभव मिल सके। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर केंद्र और राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जीतराम मांझी मंत्री, भारत सरकार उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। मनोरमा देवी सांसद, बेला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सांसद ने क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। अन्य गणमान्य अतिथि: कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और बौद्ध धर्मगुरुओं ने भी शिरकत की।


जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर 

 ने कहा कि बोधमहोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने का एक माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

महोत्सव के दौरान स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य आकर्षणों में शामिल रहे:बौद्ध मंत्रोच्चार: विभिन्न देशों के भिक्षुओं द्वारा शांति प्रार्थना।

लोक नृत्य व संगीत: बिहार की पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन लेजर शो: बुद्ध के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य लेजर शो।

बोधमहोत्सव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि गया और बोधगया विश्व पर्यटन के मानचित्र पर सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक हैं। केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के साझा प्रयासों से इस आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post