ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के द्वारा बारुण प्रखंड मेह पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी को निरीक्षण किया गया।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। दिनांक 03 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा बारुण प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय मेह, पंचायत भवन मेह एवं आंगनबाड़ी केंद्र मेह का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय मेह में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति,शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा संचालन, मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा विद्यालय परिसर और मैदान की साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। 

उन्होंने विद्यालय परिसर स्थित मैदान को मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया, ताकि छात्राओं एवं छात्रों के खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं सुचारू वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापक को सभी व्यवस्थाओं को नियमित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने का निर्देश दिया गया।पंचायत भवन, मेह के निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं भवन की साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।


आंगनबाड़ी केंद्र, मेह के निरीक्षण के दौरान केंद्र की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं असंतोषजनक पाई गई। निरीक्षण में यह प्रतीत हुआ कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र या तो लंबे समय से बंद है अथवा वहां नियमित रूप से संचालन नहीं हो रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा एवं बाल विकास से संबंधित संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है तथा सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।


उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर एसडीओ  संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post