ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पुलिस व जनप्रतिनिधियों के टीमों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड के जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के खेल मैदान में शनिवार को पुलिस व जनप्रतिनिधियों के टीमों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में जनप्रतिनिधियों की टीम ने पुलिस टीम को 2 -1 से पराजित कर मैच को अपने नाम किया। पुलिस टीम के कप्तान एसआई रौशन राम व जनप्रतिनिधि टीम के कप्तान रवि रंजन उर्फ टिंकू के बीच मैच रेफरी कमलेश कुमार ने टॉस किया । टिंकू ने टॉस जीतकर अपने छोर का चयन किया। कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने दोनों हीं टीमों के खिलाड़ियों से एक एक कर के परिचय प्राप्त किया।मैच के शुरुआती पाँच मिनट के अंदर ही जनप्रतिनिधि टीम के कप्तान टिंकू ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। उसके बाद फिर जनप्रतिनिधि की टीम ने एक और गोल कर टीम 2 गोल से बढ़त बना ली । मैच के निर्धारित 40 मिनट के अंदर पुलिस टीम ने एक गोल कर बढ़त को कम कर दी।लेकिन समय समाप्त होने तक पुलिस की टीम गोल को बराबर नही कर सकी। इस तरह जनप्रतिनिधि की टीम 2 - 1 से विजयी रही।मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार के अलावे कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post