ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सहायिका को अनुपस्थिति को देखते हुए, उन्हें चयन मुक्त का भेजा गया प्रस्ताव।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने हेमराजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड-20346090109 की सहायिका सरिता देवी के मनमाने ढंग से केंद्र संचालन और लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए, उन्हें चयनमुक्त करने का प्रस्ताव जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा को अग्रसारित किया है।

पत्र के अनुसार, सहायिका सरिता देवी बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहती थीं। निरीक्षण पंजी के अवलोकन में वह 26 सितंबर 2018, 2 नवंबर 2018, 20 नवंबर 2018, 26 फरवरी 2019, 28 दिसंबर 2021, 7 सितंबर 2022, 8 अक्टूबर 2022, 20 अप्रैल 2023 और 27 दिसंबर 2025 को अनुपस्थित पाई गईं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

27 दिसंबर 2025 को पर्यवेक्षण के दौरान भी वह अनुपस्थित मिलीं। पुनः 2 जनवरी 2026 को सुबह 11:10 बजे किए गए पर्यवेक्षण में वह केंद्र पर उपस्थित थीं, लेकिन केंद्र पर एक भी बच्चा नहीं था। उन्होंने ठंड का बहाना बनाया, जबकि वह खुद भी बिना निर्धारित यूनिफार्म के 10:30 बजे पहुंची थीं। इसके अलावा, केंद्र पर नाश्ता एवं खाना की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी, जिसके कारण बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे।

सहायिका की इस गंभीर लापरवाही और मनमानेपन को देखते हुए यह चयनमुक्ति प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की प्रतिलिपि उप-विकास आयुक्त और उपायुक्त महोदय, गढ़वा को भी सूचना के लिए भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post