ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

डुमरसोता में ‘आइए खुशियां बांटें’ कार्यक्रम के 35वें दिन गरीब परिवारों को मिले गर्म कपड़े।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव में ‘आइए खुशियां बांटें’ कार्यक्रम के 35वें दिन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान चप्पल, स्वेटर, शॉल एवं जैकेट पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वे एक दिन समय निकालकर शेष बचे जरूरतमंद परिवारों को भी गर्म कपड़े वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सामाजिक कार्य सभी के सहयोग से संभव हो रहा है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशांक शेखर भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post