ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कृभको में नए राज्य प्रबंधक की नियुक्ति से दौड़ी खुशी।

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।


कलवारी, बस्ती - कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड ने अपने संगठनात्मक अधिक सुदृढ़ करते हुए ऋषिपाल सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश का नया राज्य प्रबंधक नियुक्त किया है। उन्होंने लखनऊ स्थित कृभको कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया हैं। ऋषिपाल सिंह राठौर मूल रूप से किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे ग्राम सांपला बेगमपुर, जिला सहारनपुर के निवासी हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर स्तर तक कृषि की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1996 में कृभको संस्था में अपनी सेवाएं आरंभ कीं। अपने लगभग 30 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके पश्चात वे पश्चिम ढांचे को और बंगाल में राज्य विपणन प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। कृभको प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि ऋषिपाल सिंह राठौर के व्यापक प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अनुभव से संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान मिलेगा और उत्तर प्रदेश में कृभको की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। 


इस संबंध में कलवारी केंद्र प्रभारी शिवम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिपाल सिंह राठौर की नियुक्ति से क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नई नियुक्ति से केंद्र प्रभारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और सभी को उनके नेतृत्व से सकारात्मक अपेक्षाएं हैं। कृभको में यह नियुक्ति संगठन के विकास और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post