महराजगंज:-जनपद में पछुआ हवा के तेज चलने के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। बीते दो दिनों से उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही सर्द हवाओं ने तापमान में अचानक गिरावट दर्ज कराई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और देर रात शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।
ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही कम नजर आ रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से अधिक परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा की गति बढ़ने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। वहीं प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के लिए अलाव और अन्य राहत व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और गर्म वस्त्रों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह

