गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कांडी पंचायत में मंगलवार को पंचायत मुखिया विजय राम ने अपने आवास पर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कुल 400 कम्बल का वितरण किया गया, जिसमें लखन मेहता, रामचंद्र मेहता, विक्रम मेहता, राम प्रसाद मेहता, जयंती देवी, सूर्य देव मेहता, सुरेश मेहता, देवनंदन मेहता, मीना देवी, सिराजुद्दीन रजक, खुशबू देवी सहित अन्य लाभुकों का भी नाम शामिल है।
इस संबंध में मुखिया विजय राम ने बताया कि प्रखण्ड कार्यालय से कुल 140 कम्बल मुहैया कराया गया था, किंतु मेरे पंचायत में जरूरतमंदों की संख्या अधिक है। बढ़ती व ठिठुरती ठंड को देखते हुए अपनी नीजी राशि से 260 कम्बल ख़रीद कर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। जिससे असहनीय ठंड से लोग बच सकें।
उन्होंने कहा कि यदि और भी जरूरतमंद शेष रह गए होंगे तो उन्हें चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्र में कांडी मुखिया विजय राम की हो रही चर्चा। मौके पर पंचायत सचिव शाहिद अंसारी, जिला पार्षद सदस्या सुषमा देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप राम, उप मुखिया दिलीप कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

