ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कड़ाके की ठंड के बीच प्रतिनिधियों की इस सक्रियता की क्षेत्र में काफी हो रही है सराहना आखिर कैसे आई जानते हैं खबर के माध्यम से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती कनकनी और शीतलहर को देखते हुए पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने संवेदनशीलता दिखाई है। प्रखंड कार्यालय से कंबल प्राप्त होते ही उन्होंने बिना समय गंवाए पंचायत के 209 गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

देर आए दुरुस्त आए: सरकार की सुस्ती पर चर्चा, पर गरीबों के चेहरे खिले

कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर थोड़ी नाराजगी भी दिखी। ग्रामीणों का कहना था कि झारखंड सरकार ने इस बार कंबल वितरण में काफी विलंब कर दिया है। जब आधी से ज्यादा ठंड बीत चुकी है, तब प्रशासन की नींद खुली है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के इस अंतिम चरण में भी राहत सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

प्रतिनिधियों की सक्रियता आई काम

मुखिया अमित कुमार दुबे ने बताया कि जैसे ही प्रखंड से कंबल उपलब्ध कराए गए, उन्होंने त्वरित संज्ञान लेकर पात्र लाभुकों को सूचीबद्ध किया ताकि समय रहते उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। इस मौके पर वार्ड उप मुखिया शंकर मेहता, वार्ड सदस्य पिंटू बैठा, बिट्टू चंद्रवंशी और बालकेस पासवान सहित पंचायत के सभी 12 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि उनकी प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कड़ाके की  ठंड के बीच प्रतिनिधियों की इस सक्रियता की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post