डिहरी, — आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर डिहरी में आज तीसरे दिन भी मंत्रोच्चार और भजन के साथ 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारी मात्रा में महिला और पुरुष शामिल हुए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह जी और आर/एस/के/पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह सह परिवार भी उपस्थित रहे। गायत्री परिवार के सदस्य भगवान शर्मा, विनय कुमार गुप्ता, ईश्वर कुमार गुप्ता, कृष्णानंद सोनडिक, उमेश सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, पूर्व मुखिया लक्ष्मण देव सिंह, रामप्रवेश पाल, नीलू जी और समस्त गायत्री भक्त परिवार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
गायत्री यज्ञ के दौरान मंत्रोच्चार और भजन की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का आयोजन आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर डिहरी द्वारा किया गया था।
Tags
रोहतास

