ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गेट स्कूल मैदान में फुटबॉल गोल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में बंगाल की टीम ने पंजाब टीम को हराया ।

 





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 06/01/2026 स्थानीय गेट स्कूल फुटबॉल मैदान में आज फुटबॉल गोल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बंगाल की टीम ने पंजाब की टीम को 2..1 से मात दी. आज का मैच बेहद ही संघर्ष पूर्ण रहा, दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। पंजाब की टीम पिंक गुलाबी एवं बंगाल की टीम ऑफ ग्रीन जर्सी पहने मैदान में उतरी बंगाल की टीम छोटे पास एवं पंजाब की टीम लॉन्ग पास का खेल खेल रही थी। दोनों टीमों में बेहतरीन तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ियों के मौजूदगी थी। मैच का पहला गोल हाफ टाइम के बाद नवें मिनट में जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी विप्लव के द्वारा किया गया।जो बंगाल की ओर से खेल रहे थे ,दूसरा गोल खेल के 75 में मिनट में जर्सी नंबर 14 के खिलाड़ी पंकज कुमार ने किया। जो बंगाल टीम के खिलाड़ी हैं। इस तरह से बंगाल की टीम मैच में दो जीरो से आगे चल रही थी ,लेकिन खेल के अंतिम मिनट में नाइजीरिया के 14 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी द्वारा एक शानदार गोल किया गया। उसके बाद दोनों टीमें लगातार गोल के लिए प्रयास करती रही, काफी बेहतरीन खेल का आनंद दर्शकों ने लिया। दर्शन भी काफी जोश में दिखे, खेल के अंतिम मिनट तक यह कहना मुश्किल था कि कौन सी टीम जीतेगी लेकिन अंतत बंगाल की टीम जीती। आज टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि संतोष सिंह कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे, जिनका स्वागत आयोजन समिति के सचिव फखरुद्दीन के द्वारा उन्हें फूल माला अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया, साथ ही राजू सिंह, छोटी सिंह लंबू यादव को भी फूलमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। समिति द्वारा एनटीपीसी, श्री सीमेंट, सरस्वती इन ,के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र सिंह एवं नगर परिषद का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर कैमूर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे, आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बंगाल के जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी विपलव को दिया गया। औरंगाबाद अनमोल रतन आफताब राणा जो की एक बेहतरीन नाट्य कलाकार गजल गायक एवं शायरी के उस्ताद हैं, के द्वारा बेहतरीन मंच संचालन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post