सासाराम:- शिर्डी के साईबाबा मंदिर, साई धाम ताराचंडी मार्ग का स्थापना दिवस पर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साईं मंदिर के प्रांगण में आकर संपन्न हुई।
पालकी यात्रा के दौरान पूरे शहर में साईं भक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष साईं भक्त शामिल हुए। पालकी यात्रा का नेतृत्व मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं विनोद बिहारी जायसवाल ने किया।
यात्रा में संजय सिंह, कृष्ण जी, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, आनंद जायसवाल, विकास जायसवाल, रजनीश पाठक, पवन जी सहित जागृति पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, बाबा किड्स गार्डन के प्रतिनिधि, संतोष सर, नंदू कर तथा रीना राधा जायसवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में साईं भक्ति और जयकारों की गूंज बनी रही।
