संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक 17/01/2026 को समाहरणालय, गयाजी में सरस्वती पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर गयाजी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया जैसे असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता ,पूजा आयोजन को पारंपरिक मर्यादाओं एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने , शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई।बैठक के उपरांत प्रशासन द्वारा एडवायजरी जारी की गई, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए ,सरस्वती पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा एवं सभी पूजा समितियों के लिए संबंधित थाने से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा और मूर्ति विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का पालन करना होगा।
इस बैठक का उद्देश्य जिले में सरस्वती पूजा को सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि सामाजिक सद्भाव और परंपरागत गरिमा बनी रहे।
