संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 17/1/2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, गयाजी के निर्देशन में गयाजी पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन तथा परिवहन पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में :-
दिनांक 17/01/2026 को थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना को सूचना मिली की बकरी फार्म के पश्चिम फल्गु नदी के तट से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले की गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज एवं जिला खनन पदाधिकारी, गया के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में जिला खनन पदाधिकारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुफस्सिल टनकुप्पा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया।विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बकरी फार्म के पश्चिम फल्गु नदी के तट के पास घेराबंदी की गई। पुलिस बल को अपनी ओर आता देखकर सभी लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। इस दौरान अवैध रूप से बालू लदे कुल 17 ट्रैक्टर एवं 01 ट्रैक्टर डाला को जप्त किया गया एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 01 करोड़ 08 लाख रूपया का जुर्माना किया गया।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना द्वारा कांड दर्ज कर थानास्तर से अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन इस तरह के अवैध गतिविधि पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सतर्क है तथा दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। गया पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएगें।
बरामदगी :-
ट्रैक्टर-17
* डाला- 01
