ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला.

 



महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भिटौली क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उप पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना भिटौली पुलिस ने मु०अ०सं० 297/25 अंतर्गत धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 117(2), 45, 109 (1) बीएनएस में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र अली अब्बास, निवासी बरियारपुर थाना भिटौली, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के चलते मुकदमे के गवाहों को जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त को 12 जनवरी 2026 को दोपहर 12:02 बजे थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम सिरसिया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सच्चिदानंद कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुशवाहा एवं कांस्टेबल राहुल तिवारी (थाना भिटौली) शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     प्रभारी महराजगंज 

      कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post