ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद में मेडिकल थाना अंतर्गत रंगदारी मांगने के मामले में तीन अभियुक्त गये दबोचाये।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक-07/01/2026 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी पत्नी के मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर 01 करोड़ की रंगदारी की माँग की जा रही है, नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस संबंध में मगध मेडिकल थाना कांड संख्या-11/26. दिनांक-07/01/2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें मगध मेडिकल थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस कांड में संलिप्त 01. इरशाद अहमद, पि० ताहिर हसन 02. नौशाद अहमद, पि० स्व० ताहिर हसन, दोनों सा० गेवाल विगहा, थाना रामपुर, जिला गया को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए दोनों अभियुक्तों से पुछताछ के क्रम में बताया कि वादी डॉ सत्येन्द्र कुमार के कहने पर हमने इनकी पत्नी से 01 करोड़ रूपया की मॉग की थी एवं जान से मारने की धमकी दिया गया था।

 तत्पश्चात डॉ सत्येन्द्र कुमार को पुछताछ के लिए मगध मेडिकल थाना बुलाया गया, जहाँ पुछताछ के दौरान इनकी संलिप्तता पाई गई, तत्पश्चात डॉ० सत्येन्द्र कुमार,पि० रामानन्द प्रसाद, सा० RMS कॉलोनी लोहिया नगर कंकड़बाग, थाना कंकड़बाग, जिला पटना को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post