विश्रामपुर थाना से श्रवण कुमार रवि के रिपोर्ट .
एटीएच न्यूज़ 11:-पलामू जिले के विश्रामपुर
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भोलाटांड खुटीसोत नदी तट पर रविवार को समाजसेवी गोपाल राम के नेतृत्व में पिकनिक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग शामिल हुए व एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में उत्सव की भावना को बढ़ावा देना व सभी को एक साथ जोड़ना था। मौके पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए विश्रामपुर नगर परिषद के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रावती देवी ने कहा की आपलोगों से आशीर्वाद की अपेक्षा है और आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो विश्रामपुर नगर परिषद में विकास की गंगा बहेगी साथ ही स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी साथ ही पूरे नगर परिषद क्षेत्र में बिरला के द्वारा बिजली मुफ्त दिलाने हेतु विशेष कदम उठाऊंगी। कार्यक्रम में कई लोगों ने अपना -अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन विश्रामपुर जिप सदस्य विजय रविदास व सभा समाप्ति की घोषणा समाजसेवी गोपाल राम ने किया।वनभोज सह पिकनिक में लोगों ने कई व्यंजनों का लुप्त उठाया। मौके पर बसना पंचायत मुखिया सतीश कुमार,विनोद राम, रामाशीष चौधरी, सुदामा यादव, राजेश्वर प्रसाद, हरिलाल रवि, कपिलदेव भुइयां, पूर्व वार्ड पार्षद सूरज राम,भरदुल चौधरी,हरिनाथ प्रजापति, विरेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, राजकुमार पाल,असलम खान,कलाम खान,ई चंदन कुमार, डॉ राजेश कुमार, सुमित कुमार सहित हजारों महिला व पुरुष शामिल थे।
