गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के काण्डी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कांडी नगर इकाई द्वारा सोमवार को स्मार्ट क्लासेस कोचिंग परिसर में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में अभाविप कार्यकर्ताओं सहित छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद और भारतीय ज्ञान परंपरा विषय को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई।
वहीं छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अभाविप कांडी के नगर मंत्री लक्की कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति का विश्व पटल पर लोहा मनवाने बाले हिन्दू धर्म एवं हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा को विश्वभर में प्रसारित करने वाले करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, हमें स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित मे काम करने का प्रण लेना चाहिए। स्वामी विवेकानंद को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श मानती है और हमेशा से ही उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करती है। वहीं कार्यक्रम में कोचिंग संचालक नीरज कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता है राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में हम सभी अपना योगदान देकर स्वामी जी के सपनों का भारत बनाए।
मौके पर अभाविप सदस्य अक्षय कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम, श्रीकांत कुमार, सूरज कुमार व मुस्कान कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशी कुमारी, सलोनी कुमारी, दीपक कुमार, सहित काफी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद रहे।
