मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। महराजगंज कुटुंबा आज दिनांक 09 जनवरी को बाबा बासुकिनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित, आगामी 8मार्च को होने वाले दहेज रहित नौवीं सामूहिक विवाह समारोह आयोजन हेतु दूसरी बैठक स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर महाराजगंज के प्रांगण में डिहरी ग्राम निवासी मनेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आगामी सामूहिक विवाह हेतु स्थल का चयन भी ठाकुरवाड़ी मंदिर महाराजगंज में कराने हेतु आज निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष वरुण सिंह ने बताया इस समिति द्वारा पिछले आठ अन्य स्थल पर कुल 155 कन्याओं का अबतक निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं कोषाध्यक्ष जे पी गुप्ता ने बताया कि समिति का उद्देश्य बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों को लेकर आम जनमानस में जागृति एवं जरूरतमंद गरीब परिवार अपनी बिटिया को निःशुल्क शादी कराने में वरदान साबित होते आ रही है। इस आयोजन को लेकर इस क्षेत्र के आस पास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बैठक को सफल बनाने में गोपाल जायसवाल,एचपी गैस संचालक प्रमोद सिंह , प्रदीप सिंह,मृत्युंजय विश्वकर्मा,रवि जायसवाल,विश्वदीप कुमार,राजेश शौंडिक , पिंटू समोसा ,रामकुमार साव, विकास विश्वकर्मा ,अजय स्वर्णकार,राकेश पाठक, शंकर गोस्वामी,उत्कर्ष जायसवाल, राज विश्वकर्मा, रूपेश कुमार, तरुण टेंट, चंदन सिंह ,पियूष सिंह ,राहुल विश्वकर्मा, बचन कुमार,सौरभ कुमार,आयुष कुमार, मोनू कुमार सिंह,, करण सिंह इत्यादि शामिल थे। जरूरतमंद परिवार जिनकी (बालिग) बेटी/बेटियों की शादियां तय हो चुकी है समिति के सदस्यों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं!*
