ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का किया गया पुतला दहन।

 


सासाराम:- अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर कथित सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण के विरोध में  भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले रोहतास जिला सचिव अशोक बैठ ने किया।


इस दौरान वक्ताओं ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जे की मंशा से स्वतंत्र देशों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह साम्राज्यवादी दादागिरी पूरी दुनिया के लिए खतरा है और कमजोर देशों की संप्रभुता पर सीधा हमला है।

पुतला दहन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से कामरेड नसीम अंसारी, श्याम सुंदर पाल, जमुना पासी, महेंद्र पासी, धर्मेंद्र बैठा, राहुल दुसाध, जॉन, सोनू दबंग, माधुरी देवी, अजमल अंसारी, शंभू शाह, मुंडेश्वर गुप्ता, संजय यादव और मनोज राम मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post