ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भोजपुरी गायक व अभिनेता अंकुश राजा के तिलकोत्सव से पहले 11 बेटियों की दाम्पत्य मे आई खुशियाँ, लखन दूबे ने किया ऐतिहासिक फैसला।



सासाराम:-भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा के पिता लखन दूबे ने अपने बेटे राजा के तिलकोत्सव से पहले 11 बेटियों की शादी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह भव्य शादी 6 फरवरी को तेतरी में आयोजित की जाएगी।


प्रेस वार्ता में लखन दूबे ने बताया, "मेरे मन में हमेशा से यह इच्छा थी कि मैं अपने बेटे की शादी से पहले 11 गरीब और असहाय बेटियों की शादी अपने खर्च से धूमधाम से कराऊँ। इस तैयारी को पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया गया है।"


शादी में 11 मंडप सजाए गए हैं और सभी दुल्हनों को उपहार सहित विदा किया जाएगा। गायक और अभिनेता राजा ने भी इस नेक काम में अपने पिता का समर्थन किया।


यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का कारण है, बल्कि समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post