ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अफसरों की पैनी नजर,अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा.




महराजगंज:-जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ ने मंगलवार को थाना घुघली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में शस्त्रागार का अवलोकन कर हथियारों की सफाई, रखरखाव एवं रजिस्टरों की जांच की। इसके साथ ही थाना कार्यालय, मालखाना में जब्तशुदा सामान की सुरक्षा व रिकॉर्ड, हवालात की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की स्थिति की भी गहन समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस (CCTNS) सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी आवश्यक रजिस्टर, फाइलें, पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण, आमजन के प्रति संवेदनशीलता और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह सहित थाना घुघली के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post