ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी ​आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, घर से भागे चार नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला बाल संरक्षण इकाई को सौंपा।




 संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:- आज दिनांक 05/02/2026 को उपनिरीक्षक जावेद एकबाल साथ उनि धिरेन्द्र कुमार, सउनि खुर्शिद खॉ, प्रधान आरक्षी राजकुमार, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, सभी रेसुब पोस्ट गया सभी गया रेलवे स्टेशन पर गस्त व अपराधिक निगरानी कर रहे थे इसी कम मे प्लेटफॉम सं०1 के हावड़ा छोर के पास कुछ लड़को को बैग के साथ बैठे हुए देखा गया जिनसे पुछताछ किये जाने पर चार लड़के नाबालिग मिले। चारो नाबालिग लड़को से पूछ-ताछ करने पर अपना अपना नाम कमशः (1) उम्र- 14 वर्ष पिता-(2)उम्र-14 वर्ष पिता-दोनो का पता- बलजोरी बीधा पो०- तेज बीधा थाना-काको जिला- जहानाबाद (बिहार) एवं (3)उम्र-15 वर्ष पिता-(4)उम्र-14 वर्ष पिता-दोनो का पता- गोनवॉ पोस्ट शकुराबाद थाना- परसबीगहा जिला-जहानाबाद (बिहार) बताये उसके द्वारा बताया गया कि हम चारो घर वालो को बिना बताये जयपुर धुमने जाने के लिए घर से निकले हैं।


तत्पश्चात चारो नाबालिग लड़को को सहज महसुस कराते हुए रेसुब पोस्ट गया पर लाया गया ताकि किसी अनहोनी या तस्कर का शिकार न हो जाय बेहतर देखभाल व उज्वल भविष्य एव अग्रिम कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति गया के समक्ष ले जाकर प्रस्तुत किया गया तथा आदेशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई गया को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post