महराजगंज:-भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-730 पर तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दो वाहनों की जोड़दार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (UP 53 FF 4440) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसी तथा दूसरी गाड़ी सड़क के दूसरी तरफ फलत गयी।
मिली जानकारी के अनुसार परतावल में आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर संचालित करने वाले वाहन चालक अपनी गाड़ी को यू-टर्न ले रहे थे, तभी गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर तरकुलवा निवासी अख्तियार पुत्र महबूब के घर में जा घुसी। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह उखड़ गया, जिससे घर को भारी क्षति पहुंची।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह
