संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-आज दिनांक 7/2/2026को कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, गयाजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव के अंतर्गत 'अभिव्यंजना' कला प्रदर्शनी उत्सव का भव्य समापन तीसरे दिन हुआ। इस महोत्सव ने कविता, संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और बच्चों की रचनात्मकता को एक बड़ा मंच प्रदान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन समापन दिवस का आगाज भव्या अरू की प्रेरणादायी कविता “मुस्कुराओ, क्योंकि जीवन मुस्कुराने का नाम है” से हुआ। इसके बाद बेगूसराय के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने अपने गीतों से सांगीतिक समां बांधा। कार्यक्रम में अन्य मुख्य प्रस्तुतियाँ निम्नलिखित रहीं
नृत्य प्रेम डांस स्टूडियो के बच्चों द्वारा 'माँ काली का तांडव' और साहिल राज द्वारा लोकनृत्य।
संगीत साहिल, श्रुति (किलकारी) और आराध्या के गीत, कुमार शाश्वत का तबला वादन और सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा 'बिहार गौरव गान'। बाल भवन किलकारी के बच्चों ने NSD निर्देशक विनोद राय के नेतृत्व में जंगल नाटक और हिटलर” का मंचन किया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रतिभाशाली विजेता हुए पुरस्कृत
दूसरे दिन आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया
जूनियर वर्ग कक्षा 3-6
रिमिल प्रिया डीएवी मेडिकल
प्रत्युष कुमार डीपीएस)
सृजिता दास कर्क व्यू स्कूल
सीनियर वर्ग (कक्षा 7-12):
प्रिशा ज्योति डीएवी मेडिकल अनुराग रमन (डीपीएस)
अनित शर्मा (डीपीएस)
प्रशासनिक एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए गया की कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला ने पंजीकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मंच पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक चंद्रदेव, डॉ. रवि अग्रवाल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, श्रीमती निशा लाज और रूपक सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मंच का कुशल संचालन डॉ. नंदन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक रूपक सिन्हा ने सभी अतिथियों, मीडियाकर्मियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
