संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-आज दिनांक 07/2 2026 को गयाजी जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ सात निश्चय-2 सहित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का बारीकी से विश्लेषण किया गया। राजस्व एवं भूमि विवाद: पारदर्शिता पर जोर डीएम ने राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'परिमार्जन' के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में 1,477 भूमि विवाद मामलों में से 1,364 का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 113 मामलों को जल्द हल करने की समय-सीमा तय की गई है।शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण: छात्राओं को प्रोत्साहन 'सशक्त महिला सक्षम महिला' योजना के तहत डीएम ने शिक्षा विभाग को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि लाभ से वंचित बालिकाओं को अविलंब सहायता पहुंचाई जाए। इंटरमीडिएट प्रोत्साहन: 27,656 के लक्ष्य के विरुद्ध 24,504 छात्राओं को लाभ मिला। स्नातक प्रोत्साहन: 25,779 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 8,175 छात्राओं को ही लाभ मिल पाया है। बुनियादी ढांचा: बिजली, सिंचाई और संपर्कता।
कृषि बिजली: जिले में 129 कृषि फीडर का काम 100% पूर्ण हो चुका है। डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि बास के सहारे चल रहे बिजली कनेक्शनों को हटाकर वहां तुरंत पोल लगाए जाएं। सिंचाई: 'हर खेत तक पानी' योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग की 561 में से 325 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि नलकूप योजना का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
सोलर लाइट: जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक जिले की सभी पंचायतों को सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित कर दिया जाए।
